प्रज्ञान ओझा ने संन्यास लिया, सचिन तेंदुलकर के आखिरी टेस्ट में 10 विकेट लिए थे
टीम इंडिया के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। ओझा ने शुक्रवार को ट्विटर पर इसका ऐलान किया। 2013 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुंबई में ओझा ने आखिरी टेस्ट खेला था। यह सचिन तेंदुलकर का भी आखिरी टेस्ट मैच था। इस मैच में ओझा ने दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट लिए थे। …